{"_id":"6155c1228ebc3e61ed44f346","slug":"jitin-prasada-attack-on-congress-said-war-veterans-shown-way-out-who-saying-kashmir-is-not-part-of-india-becoming-adviser","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितिन प्रसाद का कांग्रेस पर निशाना: दिग्गजों को दिखाया बाहर का रास्ता, कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं कहने वाले बन रहे सलाहकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितिन प्रसाद का कांग्रेस पर निशाना: दिग्गजों को दिखाया बाहर का रास्ता, कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं कहने वाले बन रहे सलाहकार
Thu, 30 Sep 2021 07:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:30 PM IST
सार
जितिन प्रसाद ने किसी का नाम लिए बगैर कांग्रेस पर हमला किया है, लेकिन उनका सीधा इशारा नवजोत सिंह सिद्दू के सलाहकार रहे मलविंदर सिंह माली की तरफ था। मलविंदर सिंह ने अपने एक बयान में कहा था कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
जितिन प्रसाद
- फोटो : ट्विटर ANI
विस्तार
भाजपा नेता जितिन प्रसाद ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा साफ दिख रहा है कि कांग्रेस ने राजनीति के दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन जो लोग देश को विभाजित करने की बात करते हैं और कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है, वे सलाहकार बन रहे हैं। जितिन प्रसाद ने कहा कि इससे आप समझ सकते हैं कि कांग्रेस में क्या हो रहा है।
विज्ञापन
जितिन प्रसाद ने किसी का नाम लिए बगैर कांग्रेस पर हमला किया है, लेकिन उनका सीधा इशारा नवजोत सिंह सिद्दू के सलाहकार रहे मलविंदर सिंह माली की तरफ था। बता दें कि मलविंदर सिंह ने अपने एक बयान में कहा था कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। बयान को लेकर बवाल होने पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाना संविधान का उल्लंघन
मलविंदर सिंह माली ने कहा था कि अनुच्छेद 370 और 35ए को लेकर मेरा मानना है कि इन्हें जिस तरह से हटाया गया, वह संविधान का उल्लंघन है। नवजोत सिंह सिद्धू के पूर्व सलाहकार ने कहा कि भारत का संविधान उन्हें अलग राय रखने का भी अधिकार देता है। मैं उन सभी याचिकाओं का समर्थन करता हूं, जिसमें केंद्र सरकार के अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं जितिन प्रसाद
बता दें कि यूपी में ब्राह्मण नेता के रूप में पहचान रखने वाले जितिन प्रसाद रविवार को योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। वह बीते नौ जून को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
भाजपा ही असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल
अपने कांग्रेस छोड़ने पर जितिन ने कहा था कि मैंने पिछले 8-10 सालों में यह महसूस किया है कि आज देश में अगर कोई असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल है तो भाजपा है। बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए, लेकिन राष्ट्रीय दल के नाम पर भारत में कोई दल है तो भाजपा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसके लिए आज देशहित में कोई दल और कोई नेता सबसे उपयुक्त और मजबूती से खड़ा है, तो वो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।