फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jila panchayat passes maps

एलडीए की आपत्तियां ठेंगे पर रख कर दिया नक्शा पास

Sun, 27 Oct 2013 01:55 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Sun, 27 Oct 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat passes maps

जिला पंचायत ने एक बार फिर एलडीए की आपत्तियों को ठेंगा दिखाते हुए भवन निर्माण के नक्शों को जारी करने का प्रस्ताव सदन में पारित कर दिया।

विज्ञापन


जिला पंचायत ने अपने कार्य क्षेत्र में एलडीए को अधिकार देने से इनकार कर दिया।

शनिवार को विकास भवन स्थित सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव की अध्यक्षता में सपा सांसद सुशीला सरोज व तीन विधायकों की उपस्थिति में हुई बैठक में कई अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय भी हुआ कि जिला पंचायत के नक्शा स्वीकृति के अधिकार को लेकर शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मिलकर हस्तक्षेप की गुहार लगाएगा।

अमीनाबाद में आखिर चल गया बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रस्तुत नक्शा पारित किए जाने से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए जिला पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि एलडीए बेजा तौर पर हस्तक्षेप कर उनके अधिकार क्षेत्र का हनन कर रहा है।


उन्होंने मांग की कि जब तक मास्टर प्लान की प्रस्तावित योजना को शासन स्तर से अनुमोदित कर इसकी अधिसूचना जारी नहीं होती।

तब तक जिला पंचायत कार्य क्षेत्र में आने भू-संपत्तियों पर भवन निर्माण नक्शों पर एलडीए द्वारा कोई भी हस्तक्षेप न किया जाए।

न ही पूर्व में स्वीकृत नक्शों के भवन स्वामियों को एलडीए से नक्शा एप्रूवड कराने के लिए परेशान किया जाए। प्रस्ताव पर लंबी चर्चा के बाद निर्णय हुआ कि प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।

इसके साथ ही इस संबंध में जिला पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल भी शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले में स्थिति को साफ करते हुए हस्तक्षेप की गुहार लगाएगा।

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के लिए जनपदीय इलाके के 76 मार्गों का चयन किया गया।

इस दौरान कृषि, शिक्षा, सिंचाई, ट्यूबवेल, नहर, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, दुग्घ विकास से जुड़ी योजनाओं के धीमे क्रियान्वयन पर कई सदस्यों ने आपत्ति भी दर्ज करायी।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed