फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jhoola utsav in khatu shyam mandir

खाटू श्याम मंदिर में मना झूला उत्सव

Sun, 18 Aug 2013 10:40 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 18 Aug 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
jhoola utsav in khatu shyam mandir

कई क्विंटल फूलों से सजा दरबार। सवा क्विंटल के छप्पन भोग समेत ढाई

विज्ञापन
क्विंटल फलों का महाप्रसाद। तीन बाणधारी बाबा के भजन-कीर्तन में लीन भक्त।

यह नजारा था शनिवार की शाम निशातगंज बंधा मार्ग स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में आयोजित श्री श्याम झूला उत्सव समारोह का। भजन रस गंगा में मास्टर पवन मिश्रा, मंजू यादव के साथ वृंदावन से आए चित्र-विचित्र बंधुओं ने बाबा का गुणगान किया।


भजन रस गंगा की शुरुआत मास्टर पवन मिश्रा ने ‘गजानन सरकार पधारो, कीर्तन की सब तैयारी है...’ से की। इसके बाद उन्होंने ‘श्याम झूले हनुमत झूले-झूले शंकर त्रिपुरारी, राधा रानी झूला झूले ओढ़े चूनर तारा री...’, मेरा सांवला सलोना घनश्याम सावन में झूले झूम-झूम के...’ से रंग जमाया।

मंजू यादव ने ‘लिखने वाले ने लिख डाला कोई बता न पाया, श्याम मेरी क्या है माया कोई समझ न पाया...’ पर भक्तों को झुमाया। इसके बाद चित्र-विचित्र बंधुओं ने एक के बाद एक भजन सुनाए।

‘हारे का है तू सहारा सांवरे, हमने भी तुमको पुकारा सांवरे...’ पर भी भक्त झूमे। भजन संध्या के बीच कतारों में लगे भक्तों ने श्याम बाबा और झुनझुन वाली दादी को झूले पर झुलाया। दादी के चित्र पर चुनरी चढ़ाई।

आरती के बाद बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। देर रात भजन संध्या का समापन गुलाब की पंखुड़ियों और गेंदे के फूलों की होली से हुआ।

परिवार के मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया कि 28 अगस्त को जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर परिवार की ओर से द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी में सराहनीय कार्य करने वाले भक्तों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed