फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jheenu babu matter will discuss in vidhan sabha

यूपी: विधानसभा में भी गूंजेगी अय्याश विधायकों की करतूत

Sat, 31 Aug 2013 09:36 AM IST
लखनऊ/हरीश तिवारी
लखनऊ/हरीश तिवारी Updated Sat, 31 Aug 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
jheenu babu matter will discuss in vidhan sabha

महेंद्र सिंह उर्फ झीन बाबू समेत सत्तारूढ़ दल के अन्य विधायकों की कारगुजारियों का मुद्दा कांग्रेस विधानसभा में उठाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर का कहना है कि सपा के विधायकों की करतूतों से प्रदेश शर्मसार हो रहा है। इस पर विधानसभा में बहस होनी चाहिए।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में माथुर ने कहा कि सपा विधायकों की हरकतों से प्रदेश की छवि तो खराब हो ही रही है, कानून-व्यवस्था पर भी प्रश्न चिह्न लग रहा है।

झीनू बाबू के और भी हैं रंगीन किस्से
विज्ञापन


नाजायज गतिविधियों में लिप्त विधायकों व नेताओं को केवल पार्टी से निलंबित करना ही काफी नहीं है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता के कई केंद्र हो गए हैं। इसके कारण मुख्यमंत्री और अफसर काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावितों को राहत के नाम पर खानापूर्ति
माथुर ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ की भयावह स्थिति है और प्रदेश का तीन चौथाई हिस्सा इससे प्रभावित है। राहत के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। किसानों की फसलें डूब गई हैं और उन्हें राशन नहीं मिल रहा है।

मुख्यमंत्री को इस समस्या को अपने स्तर से देखना चाहिए। बाढ़ के बाद प्रदेश में माहमारी फैलने का खतरा है। इस ओर भी ध्यान दिया जाए।

खाद्य सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण बिल की तारीफें
माथुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण बिल के जरिये देश की जनता को भोजन और जमीन का उचित मुआवजा देने की पहल की है।

इससे जनता को 3 रुपये किलो गेहूं, 2 रुपये किलो चावल और 1 रुपये किलो मोटा अनाज मिलेगा। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण बिल से किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिलेगा। किसानों को दो गुना मूल्य शहरों और चार गुना मूल्य गांवों में मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed