फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery worth Rs 7 lakh stolen from woman constable's house

Lucknow News: महिला सिपाही के घर से सात लाख के गहने चोरी

Fri, 16 Jan 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 7 lakh stolen from woman constable's house
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
बख्शी का तालाब। पुलिस थाने से चंद कदम दूरी पर स्थित पुलिस कांस्टेबल सविता सिंह तोमर के घर से बुधवार की रात चोर लगभग सात लाख रुपये कीमत के गहने, कपड़े व बर्तन और 53 हजार नकद चोरी कर ले गए। महिला सिपाही के पति वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि बुधवार सुबह ही वह परिवार के पास बलरामपुर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह उनके परिचित ठेकेदार उमेश मिश्रा ने फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि उनका घर बख्शी का तालाब पुलिस स्टेशन से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित बालाजी विहार कॉलोनी में है। पत्नी सविता सिंह कांस्टेबल हैं। वह पुलिस लाइन बलरामपुर में तैनात हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। चोरों ने पूरे घर को तहस-नहस कर डाला था। चोरों ने उनकी मां के कमरे में लकड़ी की अलमारी तोड़कर उनके गहने एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने का बाला व एक सोने की कील और करीब 3500 रुपये चोरी कर लिए। बेडरूम में रखी अलमारी तोड़कर सोने का हार, एक जोड़ी सोने के झाला, सोने की चैन, चार सोने को अंगूठी और 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए। इसके अलावा उनके कमरे का बेड और वहां रखा संदूक तोड़कर कुछ कपड़े और बर्तन चुराए। चोर कमरे से एलईडी टीवी भी उठा ले गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। जांचकर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed