फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from two closed houses

Lucknow News: दो बंद मकानों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sat, 14 Feb 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from two closed houses
लखनऊ। चोरों ने दो बंद मकानों से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। पीड़ितों ने चिनहट और गुडंबा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। चिनहट के कमता निवासी सुभाष के मुताबिक वह कुछ माह से सुग्गामऊ स्थित दूसरे घर में परिवार के साथ रह रहे थे। तीन फरवरी की सुबह नौ बजे बेटा नितिन कमता स्थित घर पहुंचा तो मेन गेट पर तो ताला मिला, पर अंदर कमरों का सामान बिखरा था। लाखों के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन

सुभाष ने बताया कि बरामदे में जूते-चप्पलों के ताजा निशान थे। आशंका है कि घटना एक-दो दिन पुरानी हो। पीड़ित ने चिनहट थाने में शिकायत की।

उधर, गुडंबा के आदिल नगर निवासी देवेंद्र सिंह के मकान से चोरों ने आठ फरवरी की रात 1.75 लाख रुपये और आभूषण साफ कर दिए। घटना के समय देवेंद्र परिवार के साथ बाराबंकी गए हुए थे। उन्हें अगले दिन घटना का पता चला। दोनों थाने के प्रभारी निरीक्षकों ने बताया कि घटनास्थल व उसके आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed