फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from farmer's house

Lucknow News: किसान के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Thu, 12 Mar 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from farmer's house
माल। पतौना गांव में मंगलवार की रात किसान शिवराम के घर में सेंध काटकर कमरे में रखे बक्से से चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने संदिग्ध को नामजद कर तहरीर दी है।
विज्ञापन

किसान शिवराम के अनुसार बुधवार की रात वह आवारा जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत की रखवाली करने गए थे। बेटा ज्ञानेंद्र अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। घर में पत्नी शिवरानी अकेले सो रही थीं। बुधवार की सुबह उन्हें घटना का पता चला। गांव के बगल में सरसों के खेत में छोटा बक्सा और सामान बिखरा पड़ा था। घर के पीछे दीवार में सेंध लगाई गई थी। सूंचना देने पर पहुंची पुलिस के सामने कमरे की कुंडी तोड़ कर देखा गया। संदूक में रखा लगभग दो लाख का सामान और 25 हजार नकद गायब थे। बेटी कुंदरी ने बताया कि उनका पूरा घर अभी बन नहीं पाया था। इसलिए उन्होंने अपने जेवर मायके में ही रख दिए थे, जिसे चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि गांव के एक संदिग्ध युवक को उन्होंने देर शाम घर के पीछे रेकी करते देखा था। संदिग्ध व्यक्ति चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि नामजद संदिग्ध से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed