फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery and cash stolen, neighbour threatens man on protest

Lucknow News: जेवर व नकदी चोरी, विरोध पर पड़ोसी ने धमकाया

Sun, 01 Feb 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen, neighbour threatens man on protest
लखनऊ। फैजुल्लागंज दाऊदनगर निवासी मंजीत ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर जेवर और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। विरोध पर आरोपी और उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर मड़ियांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंजीत के मुताबिक वह सब्जी बेचते हैं। 28 जनवरी की शाम चार बजे वह परिवार के साथ महानगर स्थित बुध मार्केट खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली मुन्नी ने उनसे बाहर जाने के बारे में पूछा था। उस समय मुन्नी का बेटा रोहित भी वहीं था। शाम करीब छह बजे जब वह लौटे तो रोहित छत से साड़ी के सहारे घर के अंदर से बाहर उतरते दिखाई दिया। आरोप है कि रोहित ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया और मौके से भाग गया। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा बक्सा खुला पड़ा था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर व 27 हजार रुपये गायब थे। आरोप है कि जब वह शिकायत करने रोहित के घर गए तो मुन्नी और कल्लू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कल्लू, राहुल और शनि ने उन्हें पीटने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed