{"_id":"6ae79c54f11a0ab78803e893","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-interior-designers-flat-in-20-minutes-lucknow-news-c-13-lko1070-1991929-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 20 मिनट में इंटीरियर डिजाइनर के फ्लैट से गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 20 मिनट में इंटीरियर डिजाइनर के फ्लैट से गहने और नकदी चोरी
Mon, 02 Nov 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
राजाजीपुरम। बाजारखाला की तायल विहार कॉलोनी स्थित अब्दुल कलाम अपार्टमेंट में रविवार दोपहर चोरों ने इंटीरियर डिजाइनर काशिफ खान के फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
काशिफ के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह काम के सिलसिले में चारबाग गए थे। उनके जाने के बाद पत्नी तीसरी मंजिल पर रहने वाले अपने माता-पिता के पास चली गई। करीब 20 मिनट बाद लौटने पर फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर दोनों कमरों में सामान बिखरा था और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। उसमें रखे लाखों रुपये के जेवर और तीन लाख रुपये गायब थे। अपार्टमेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध युवक इमारत में घुसते दिखाई दिए हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।