{"_id":"6987a7fcbe868e4f5f09d71f","slug":"jewellers-friend-flees-with-gold-worth-rs-140-crore-lucknow-news-c-13-knp1002-1595845-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सराफ का दोस्त 1.40 करोड़ का सोना लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सराफ का दोस्त 1.40 करोड़ का सोना लेकर भागा
Sun, 08 Feb 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बहराइच के रहने वाले सराफ मंथन पाटिल का 1.40 करोड़ रुपये का सोना लेकर उनके दोस्त गायब हो गया। सराफ ने चौक थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसीपी चौक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बहराइच के काजीपुरा निवासी सराफ मंथन की एप्पल गोल्ड टंच के नाम से दुकान हैं। उनके मुताबिक छह फरवरी को उन्होंने अपने दोस्त को अमीनाबाद स्थित ब्रजवासी सराफ की दुकान से 977 ग्राम सोना लेने के लिए भेजा था। मंथन के दोस्त ने वहां से सोना लिया। मंथन ने उसे कुछ सोना चौक स्थित न्यू बालाजी सराफ की दुकान जाकर देने के लिए कहा। शाम करीब 7:30 बजे मंथन का मित्र वहां पहुंचा और उन्हें फोन भी किया। कुछ देर के बाद जब मंथन ने उसे फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। मंथन ने फौरन न्यू बालाजी सराफ के मालिक सनी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि उनका मित्र दुकान बाहर तक आया पर अंदर नहीं आया।
एसीपी का कहना है कि जांच की जा रही है। कुछ व्यापारिक लेेनदेेन का विवाद भी सामने आया है। जांच में पता चला है कि पीड़ित का दोस्त सिटी स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर शनिवार रात गया है। उसके भाई से फोन पर बातचीत हुई है। उसको बुलाया गया है।