{"_id":"64e3b4a207b44c16230e76e5","slug":"jewelery-worth-seven-lakh-stolen-from-teachers-house-raebareli-news-c-101-1-slko1032-3008-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिक्षक के घर से सात लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिक्षक के घर से सात लाख के जेवर उड़ाए
Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
क्रासर
परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे, दीवार फांदकर घुसे चोर
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
नसीराबाद (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार रात शिक्षक के घर से चोरों ने सात लाख के जेवर पार कर दिए। चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे। वारदात के समय परिवार के लोग घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। घरवालों को चोरी की जानकारी हुई तो शोर मचाया। ग्रामीण एकत्र हुए, लेकिन चोर जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने चोरी की तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
मठिया बेढ़ौना गांव निवासी अर्जुन कुमार हरदोई जिले में शिक्षक हैं। उनकी मां शकुंतला, पत्नी कल्पना, भतीजी नेहा व ज्योति घर पर रहती हैं। शनिवार रात घर के लोग बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। बक्से का ताला तोड़कर आठ तोला सोने के जेवरात व दो किलोग्राम चांदी के जेवर पार कर दिए।
मां शकुंतला ने बताया कि परिवार के लोग रात 10:30 बजे खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में सो गए थे। करीब 11:30 बजे खटखट की आवाज आई तो घर के लोगों की नींद खुल गई। घर के अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। चीखपुकार मचाने पर गांव वाले एकत्र हुए, लेकिन तब तक चोर फरार हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार व ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद वापस लौट गई। थानाध्यक्ष रामलखन पटेल ने बताया कि चोरी की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।