{"_id":"65c7da86f04304ab7509a086","slug":"jewelery-worth-rs-4-lakh-stolen-from-jewelers-house-raebareli-news-c-101-1-slko1032-110518-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सराफ के घर से चार लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सराफ के घर से चार लाख के जेवर उड़ाए
Sun, 11 Feb 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर (रायबरेली)। सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर कस्बे में शुक्रवार रात सराफा व्यवसायी के घर से चोरों ने नकदी समेत चार लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। जिस समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया, उस समय घर के लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस लौटे तो सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
भोजपुर कस्बा निवासी संतोष कुमार सोनी महराजपुर कस्बे में सोने-चांदी की दुकान खोले था। 15 दिन पहले उसने दुकान बंद कर दी। जेवरात उसके घर पर रखे थे। घर पर ताला बंद करके परिवार के साथ वह निमंत्रण में गया था। इसी दौरान चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
बक्से और अलमारी का लॉक तोड़कर करीब चार लाख रुपये के जेवर और 6500 रुपये पार कर दिया। शनिवार सुबह जब वह वापस लौटा तो सामान बिखरा पड़ा मिला। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।