{"_id":"64fda7fe9aa1fffb6d03d4fc","slug":"jewelery-worth-rs-25-lakh-was-stolen-by-breaking-the-lock-raebareli-news-c-101-1-slko1032-3813-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ताला तोड़कर ढाई लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ताला तोड़कर ढाई लाख के जेवर उड़ाए
Sun, 10 Sep 2023 04:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव में घर में घुसकर चोरों ने ढाई लाख के जेवर पार कर दिए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
चिलौला गांव निवासी अरविंद सिंह उर्फ रिंकू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात चोर जीने के रास्ते उसके घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर ढाई लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। बताया कि उसकी पत्नी शीलू मायके में थी। वारदात के समय वह गांव में ही अपने दूसरे मकान में सो रहा था। उसके पिता गणेश सिंह, बड़े भाई मुनेश्वर सिंह व मां मोहिनी सिंह और परिवार के अन्य सदस्य घर में अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। सुबह बेटी आस्था जब कमरे में गई तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था और वहां रखे बक्से का ताला टूटा मिला। पीड़ित ने बताया कि सोने की मांगबेदी, कंगन, अंगूठी सहित ढाई लाख के जेवर चोरी हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।