फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewelery worth Rs 25 lakh and Rs 10 lakh stolen

Lucknow News: 25 लाख के गहने व 10 लाख रुपये चोरी

Sat, 06 Jan 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 06 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 25 lakh and Rs 10 lakh stolen
लखनऊ। आशियाना के मानसरोवर इलाके में रहने वाले शक्ति भवन के वरिष्ठ लेखाधिकारी सुनील कुमार मिश्र के मकान पर चोरों ने धावा बोलकर 25 लाख के गहने व 10 लाख नकदी पार कर दी। पीड़ित ने आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मानसरोवर योजना निवासी सुनील कुमार मिश्र के मुताबिक दो दिन पहले उनकी मां सुमित्रा मिश्रा का निधन हो गया था। परिवार के सभी लोग घर में ताला लगाकर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव उन्नाव गए थे। मध्य प्रदेश में रहने वाले सुनील के ससुर रामजी मिश्र शुक्रवार को स्कूटी व कुछ सामान लेने घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर आशियाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया। सुनील ने 25 लाख के जेवर व 10 लाख रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशियाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed