फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewelery worth Rs 2 lakh stolen from bullion shop in broad daylight

Lucknow News: सराफा की दुकान से दिनदहाड़े दो लाख के जेवर उड़ाए

Sat, 24 Aug 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 2 lakh stolen from bullion shop in broad daylight
ऊंचाहार (रायबरेली)। जमुनापुर चौराहे पर स्थित सराफा की दुकान से एक युवक ने दो लाख के जेवर चोरी कर लिए। दुकानदार को जब तक पता चलता इसके पहले ही वह भाग निकला, लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गोकना रोड जमुनापुर चौराहा निवासी अमित कुमार गुप्ता घर पर ही बर्तन व सराफा की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे वह दुकान पर बैठा थे। तभी पल्सर बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और उनसे जेवर दिखाने को कहा। कुछ देर तक वह सोने के आभूषण देखता रहा। इस दौरान दुकानदार कुछ सामान निकालने दुकान के अंदर गए। तभी मौका देखकर युवक ने काउंटर में हाथ डालकर सोने के 30 ग्राम जेवर (सुई धागा) चुराकर भाग गया।
विज्ञापन

दुकानदार तक वापस आए तो काउंटर से जेवर गायब मिला। उन्होंने युवक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सीसीटीवी कैमरे में देखा तो युवक चोरी करते दिखाई दिया। सूचना के बाद एसएसआई अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। चोरी किए गए जेवर की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुकान से टप्पेबाजी की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed