फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewar Airport: Cities of four countries will be settled near the airport.

UP: नोएडा एयरपोर्ट के पास बसेंगे चार देशों के शहर, अमेरिका दे चुका प्रस्ताव; ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधिमंडल आएगा

Thu, 21 Nov 2024 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 06:56 AM IST
सार

अमेरिकी सिटी फाइनल होने के बाद जापान और दक्षिण कोरिया भी अपने शहर विकसित करने का प्रस्ताव दे चुके हैं। इन देशों के शहर विकसित होने वाला यूपी देश का इकलौता राज्य होगा।

विज्ञापन
Jewar Airport: Cities of four countries will be settled near the airport.
demo pic - फोटो : istock

विस्तार

जेवर एयरपोर्ट के पास चार देशों के शहर बसने की तैयारी है। अमेरिकी सिटी फाइनल होने के बाद जापान और दक्षिण कोरिया भी अपने शहर विकसित करने का प्रस्ताव दे चुके हैं। इन देशों के शहर विकसित होने वाला यूपी देश का इकलौता राज्य होगा।

विज्ञापन


जेवर एयरपोर्ट के पास संभावित एजुकेशन सिटी के स्थान सर्वेक्षण के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल 21 नवंबर को यमुना सिटी का दौरा करेगा। जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बाद चौथा देश है, जिसने वहां शहर बसाने में रुचि दिखाई है। जापानी व कोरियाई शहरों के लिए भूमि आवंटन हो चुका है।
विज्ञापन


जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्वरूप लेने जा रहा है। सेक्टर 4-ए और 5-ए में जापानी और कोरियाई शहर बसाए जाएंगे। यहां कोरियाई और जापानी लोगों के लिए आवासीय क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे। जापानी सिटी सेक्टर 5ए में बनेगी। वहां 395 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।  कोरियाई सिटी सेक्टर 4-ए में 365 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होगी। दोनों शहर इलेक्ट्रॉनिक्स का गढ़ बनकर उभरेंगे। यहां चिप्स, सेमीकंडक्टर, एआई उपकरण और कैमरे बनाने वाली कंपनियां होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी कंपनियां छह वर्ष में चार अरब डाॅलर का करेंगी निवेश 

  • इसी तरह नोएडा एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित अमेरिकी सिटी प्रोजेक्ट को प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है। वहां स्कूल, कॉलेज, कला व संस्कृति के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थान बनाए जाएंगे। 

सभी निर्माण कार्यों को अमेरिकी मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। अमेरिकी सिटी करीब 1200 एकड़ में बसेगी। इस शहर में अमेरिकी कंपनियां छह वर्ष में चार अरब डाॅलर का निवेश करना चाहती हैं।



यमुना सिटी के औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
ऐसी योजनाओं का उद्देश्य विदेशी निवेश को आकर्षित करना और यमुना सिटी के औद्योगिक विकास को गति देना है। इस योजना के तहत दो नए औद्योगिक सेक्टरों का विकास किया जाएगा। ऐसी परियोजनाएं आर्थिक विकास को गति दे सकती हैं। नौकरियां पैदा कर सकती हैं और शिक्षा और नवाचार क्षेत्रों में भारत की वैश्विक स्थिति को बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed