फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jever airport to be built on PPP model.

योगी का आदेश, जेवर एयरपोर्ट के लिए तेजी से करें काम, दिया ये आदेश

Sat, 01 Jul 2017 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Jul 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
jever airport to be built on PPP model.
बैठक में सीएम योगी - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन की व्यवस्था और डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट नियुक्ति का काम तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार चरणों में बनने वाले इस एयरपोर्ट को पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। उन्होंने आदेश दिया कि इसके लिए एक स्पेशल परपज व्हिकल (एसपीवी) भी गठित की जाएगी। इसके जरिये आगे की सभी कार्रवाई पूरी होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां एनेक्सी स्थित अपने कार्यालय में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू के साथ प्रदेश में मौजूदा व निर्माणाधीन हवाई अड्डों तथा उड़ान सुविधाएं बढ़ाने के बारे में विचार-विमर्श कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेवर से नई दिल्ली को सीधे जोड़ने के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाए। योगी ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी के लिए राज्य सरकार की तरफ  से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

'लगभग 900 प्लेन के लिए ऑर्डर प्लेस किए जा चुके हैं'

jever airport to be built on PPP model.

नागरिक उड्डयन मंत्री राजू ने कहा, केंद्र सरकार ने नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम किया है। 2014 तक जहां देश में मात्र 395 हवाई जहाज थे, वहीं पिछले तीन साल में लगभग 900 विमानों के लिए ऑर्डर प्लेस किए जा चुके हैं। ये सभी अगले 3 से 4 साल में उपलब्ध हो जाएंगे। ईज ऑफ  डूइंग बिजनेस व तेल के दाम में कमी से इस क्षेत्र का काफी विस्तार हो रहा है।

अर्धकुंभ के पहले तैयार करें इलाहाबाद का टर्मिनल भवन
मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद के हवाई टर्मिनल भवन व अन्य आधारभूत सुविधाओं का काम अर्द्धकुंभ-2019 से पहले तैयार करने का आग्रह किया।

उन्होंने नागरिक उड्डयन विभाग के प्रदेश के अधिकारियों को कहा कि इलाहाबाद में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जमीन सितंबर तक उपलब्ध करा दी जाए ताकि मार्च तक टर्मिनल भवन का शिलान्यास हो जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन के दृष्टिकोण से उप्र बड़ा बाजार है। यहां धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट का होगा विस्तार, शहीद पथ से जुड़ेगा

jever airport to be built on PPP model.

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट व वाराणसी में उपलब्ध सुविधाओं की चर्चा की।

उन्होंने मुख्य सचिव राजीव कुमार को निर्देशित किया कि लखनऊ में प्रस्तावित नए टर्मिनल भवन के निर्माण व अन्य सुविधाओं के लिए 70 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बात कर 15 दिनों में अंतिम निर्णय कर लें।

यहां नया टर्मिनल बनाने के लिए लगभग 1,200 करोड़ रुपये का निवेश विमान पत्तन प्राधिकरण करेगा। एयरपोर्ट को शहीद पथ से जोड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed