फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jee main exam 2022

जेईई मेन आज से, इस बार से सेक्शन बी में भी होगी माइनस मार्किंग

Thu, 23 Jun 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
jee main exam 2022
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार से शुरू हो रही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन में इस बार से सेक्शन बी में भी माइनस मार्किंग लागू की जा रही है। हालांकि, यह व्यवस्था बीटेक की प्रवेश परीक्षा में ही लागू की गई है। जेईई मेन का आयोजन 23 से 29 जून तक किया जाएगा। इसके लिए राजधानी में आधा दर्जन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में जेईई मेन का आयोजन पिछले साल चार सत्रों में किया गया था। इस बार कोविड की स्थिति सामान्य होने के बाद दो सत्र में ही जेईई मेन का आयोजन किया जाएगा, जिसका पहला चरण 23 से 29 जून तक रहेगा। पहले दिन बीआर्क व बीप्लान का पेपर होगा, जबकि 24 जून से बीटेक की प्रवेश परीक्षा होगी। राजधानी में आधा दर्जन केंद्रों पर विद्यार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 30 मिनट पहले से दिया जाएगा। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञों के अनुसार अभी तक बीटेक के पहले सेक्शन में ही माइनस मार्किंग होती थी। यह सेक्शन बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होता था। इस बार से एनटीए ने सेक्शन बी जो कि न्युमेरिकल बेस्ड होता है, उसमें भी इसे प्रभावी किया है। इसे लेकर विद्यार्थियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed