फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JE suspended for demanding bribe of Rs 1.55 lakh for electricity connection

Lucknow News: बिजली कनेक्शन के लिए जेई ने मांगी 1.55 लाख की घूस, निलंबित

Sun, 26 Oct 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
JE suspended for demanding bribe of Rs 1.55 lakh for electricity connection
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। मोहनलालगंज उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) सत्येंद्र कुमार का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक कंपनी के एमडी से बिजली कनेक्शन देने और लाइन का एस्टीमेट तैयार करने के बदले 1.55 लाख रुपये की घूस मांगते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेई को निलंबित कर दिया है। अब एक समिति पूरे प्रकरण की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि शनिवार दोपहर उन्हें घूस मांगने का ऑडियो मिला था। इसकी जांच मोहनलालगंज खंड के एक्सईएन एसके सिंह से कराई गई। रिपोर्ट में आरोप की पुष्टि होते ही शनिवार शाम जेई सत्येंद्र कुमार को निलंबित कर परीक्षण खंड से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन

बिना आवेदन के बना डाला 4.35 लाख का एस्टीमेट
जांच में खुलासा हुआ कि जिस कनेक्शन के लिए सुविधा शुल्क मांगा गया, उसके लिए कंपनी की ओर से कोई आवेदन तक नहीं किया गया था। इसके बावजूद जेई ने 4.35 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर उसे पास कराने का दावा किया। सूत्रों के मुताबिक, विभागीय अनुशासन में ढील मिलने के कारण कुछ अधिकारी अब मनमानी पर उतर आए हैं, जिससे विभाग की साख पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिंग ऑपरेशन में फंसे जेई
विभागीय सूत्रों का कहना है कि जेई कथित रूप से एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसे। स्टिंग करने वाले लोग एक हफ्ते से उनसे मोटी रकम मांगकर ब्लैकमेल कर रहे थे। हालांकि, अधिकारियों ने यह भी माना कि जेई की कार्यशैली पहले से विवादों में थी और शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
ऑडियो बातचीत के कुछ अंश
कंपनी प्रतिनिधि : सर नमस्कार, ऑफिस आ गए क्या?
जेई : ऑफिस के लिए निकला हूं, रास्ते में हूं।
कंपनी प्रतिनिधि : सर, एमडी को बताइएगा कि हमने 1.55 देने और 4.35 लाख का एस्टीमेट तैयार करने की बात कही है।
जेई : ठीक है, जैसा आप बोल रहे हैं, वैसा ही कहेंगे।
एमडी : जेई साहब प्रणाम।
जेई : नमस्कार सर।
एमडी : आपने एस्टीमेट तो बना लिया होगा, टोटल कितना समझ के चलें?
जेई : करीब 5.50 लाख, थोड़ा संशोधन बाकी है, दो दिन रुक जाइए।
एमडी : दोनों का चेक एक में काट दूं या अलग-अलग?
जेई : तो क्या चेक से करेंगे?
एमडी : आपका हिस्सा कैश में दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed