{"_id":"67ec4d961a7d033da70198f3","slug":"je-accused-of-assaulting-a-consumer-transferred-lucknow-news-c-13-knp1002-1138985-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उपभोक्ता से मारपीट के आरोपी जेई का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उपभोक्ता से मारपीट के आरोपी जेई का तबादला
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली उपभोक्ता से मारपीट के आरोपी जूनियर इंजीनियर नमो नारायण का मंगलवार को तबादला हो गया। उन्हें विपिनखंड उपकेंद्र में तैनाती दी गई है।
करीब डेढ़ माह पहले खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट दुकानदार उपमन्यु मिश्र ने किराये पर दुकान ली थी, जहां बिजली कर्मचारियों ने प्रीपेड मीटर लगाकर कनेक्शन दिया था, लेकिन मीटर रिचार्ज नहीं किया गया। 25 मार्च को उपभोक्ता ने गोमतीनगर विस्तार सेक्टर पांच उपकेंद्र पहुंचकर शिकायत कर दी। इस पर जूनियर इंजीनियर नमो नारायण की उपभोक्ता से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट हो गई।
आरोप है कि जूनियर इंजीनियर ने कमरे में बंदकर उपभोक्ता को पीटा था। इसके बाद दोनों पक्षों ने गोमतीनगर विस्तार थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अधीक्षण अभियंता आशीष सिन्हा ने आरोपी जेई नमो नारायण को गोमतीनगर विस्तार सेक्टर पांच उपकेंद्र से हटाकर विपिनखंड उपकेंद्र भेज दिया है।
दो अन्य जेई का भी तबादला :
इसके अलावा दो अन्य जेई का भी तबादला हुआ है। जेई विजय कुमार दुबे को विपिनखंड से गोमतीनगर विस्तार सेक्टर पांच उपकेंद्र पर तैनाती दी गई है। वहीं, जेई डालेंद्र नाथ चतुर्वेदी को गोमतीनगर विस्तार सेक्टर चार उपकेंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले सर्किल ऑफिस में तैनात थे।