{"_id":"5f3a61a8dc749f42da442a02","slug":"jay-prakash-nishad-wins-unopposed-in-rajya-sabha-bypoll-from-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश निषाद निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश निषाद निर्विरोध निर्वाचित
Mon, 17 Aug 2020 04:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
जय प्रकाश निषाद को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा के उम्मीदवार जय प्रकाश निषाद को निर्विरोध चुन लिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि यह सीट समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से खाली हुई थी। निषाद के खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया अत: उनका जीतना तय था।
नामांकन में ये दिया था संपत्ति का ब्यौरा
जय प्रकाश निषाद की संपत्ति साढ़े तीन वर्ष में करीब चार लाख रुपये बढ़ी है। 2017 में चौरी-चौरा से बसपा उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान जय प्रकाश की संपत्ति 3 करोड़ 9 लाख 76 हजार 941 रुपये थी, जो अब बढ़कर 3 करोड़ 13 लाख 96 हजार 901 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
जय प्रकाश निषाद के नाम 38 लाख 92 हजार 789 रुपये और उनकी पत्नी के नाम 38 लाख 4 हजार 132 रुपये की चल संपति है। जय प्रकाश के पास 7 लाख 20 हजार रुपये बाजार मूल्य का 150 ग्राम सोने के जेवरात हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 9 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के 200 ग्राम सोने के जेवरात हैं।
विज्ञापन
उनके पास एक लाख रुपये और पत्नी के पास 50 हजार रुपये नकद हैं। जय प्रकाश निषाद के नाम 1 करोड़ 65 लाख और उनकी पत्नी के नाम 72 लाख की अचल संपत्ति है। जय प्रकाश पर 72 लाख 21 हजार 255 रुपये का बैंक कर्ज भी है। जय प्रकाश पर कोई मुकदमा नहीं है।