फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Janta Express incident

रायबरेली में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी जनता एक्सप्रेस

Fri, 20 Mar 2015 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Mar 2015 03:09 PM IST
विज्ञापन
Janta Express incident

देहरादून से बनारस की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हुआ है। इंजन के अचानक पटरी से उतर जाने से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन


देहरादून से बनारस की ओर जा रही 14266 जनता एक्सप्रेस में एक बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा लखनऊ और रायबरेली के बीच स्थित बछरांवा के पास हुआ है।

सुबह 9 बजे के करीब जैसे ही यह ट्रेन बछरांवा से आगे रायबरेली की ओर चली इस ट्रेन का इंजन अचानक पटरी से उतर गया। यह हादसा बछरांवा स्टेशन से करीब 1.5 किलोमीटर दूर हुआ है।

हादसा बछरांवा से लालगंज की ओर जा रही सड़क के पास हुआ है। इंजन के पटरी से उतरते ही दो से तीन डिब्बे इंजन के ऊपर चढ़ गए।

यह समाचार लिखे जाने तक रेलवे की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता बछरांवा नहीं पहुंच पाई थी। न ही अभी तक इस बात की पुष्टि हो पाई है कि इस दुर्घटना में कितने लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


इस दुर्घटना में लगभग 20 लोगों के मरने की आशंका है। हालांकि रेलवे की तरफ से अभी कोई अधिकृत जानकारी नहीं आई है। घायलों को रायबरेली और लखनऊ ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed