{"_id":"68dac209111a02bc940b3bf7","slug":"janta-darshan-cm-yogi-moved-by-the-pain-of-an-elderly-mother-sent-her-cancer-stricken-son-to-a-cancer-instit-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दर्शन: बूढ़ी मां के दर्द को सुन द्रवित हुए सीएम योगी, कैंसर पीड़ित बेटे को भेजवाया कैंसर संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दर्शन: बूढ़ी मां के दर्द को सुन द्रवित हुए सीएम योगी, कैंसर पीड़ित बेटे को भेजवाया कैंसर संस्थान
Mon, 29 Sep 2025 10:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:59 PM IST
सार
Janta Darshan: सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे थे। सीएम योगी ने यहां सबसे मुलाकात की।
विज्ञापन
जनता दर्शन में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शारदीय नवरात्र में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां का दर्द सुन तत्काल एंबुलेंस बुलवाई और उसके पीड़ित बेटो तो तत्काल कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान भेजवाया। सीएम का यह रूप देख द्रवित मां के कलेजे ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
दरअसल हुआ यह कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे थे। मुख्यमंत्री एक-एक करके सभी के पास पहुंचे, उनका प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। इसी बीच कानपुर के रायपुरवा की 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि महाराज, हमारे जवान बेटे को कैंसर हो गया है। हम गरीब हैं, इलाज नहीं करा पा रहे। हमारे पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है। मेरे बेटे को जिंदगी दे दीजिए। इलाज के लिए कुछ आर्थिक सहायता मिल जाए।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की यह बात सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल उस बच्चे को कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशियिलिटी संस्थान भेजवाने और उपचार प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता दर्शन से सीधे उसे अस्पताल भेज दिया गया। वहां उसकी जांच प्रारंभ हो गई। इसी तरह जनता दर्शन में कई फरियादियों के साथ बच्चे भी आए, जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुलार भी किया। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी भी प्रदान की।
विज्ञापन
अन्य पीड़ितों ने भी सीएम को बताई पीड़ा
'जनता दर्शन' में मथुरा-वृंदावन और लखनऊ से आए व्यक्ति ने अवैध निर्माण की भी शिकायत की। वहीं साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत लेकर भी नोएडा के पीड़ित ने अपनी बात रखी। इलाज के लिए आर्थिक सहायता, पुलिस, प्रशासन, राजस्व, बिजली आदि से जुड़े मामले भी लोगों ने रखा।
नन्हे-मुन्नों को भी दुलारा, दी चॉकलेट
'जनता दर्शन' में कई फरियादियों के साथ बच्चे भी आए, जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुलार भी किया। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी भी प्रदान की।