फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   janrath buses fare go down in up

जनरथ बसों का सफर हुआ सस्ता, किराए में 3 से 8 फीसदी तक कटौती

Wed, 10 Jan 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Jan 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
janrath buses fare go down in up
डेमो - फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने जनरथ बसों के सफर को सस्ता कर दिया है। निगम के चेयरमैन प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में जनरथ के किराए में तीन से आठ फीसदी तक की कटौती की है। घटे हुए किराए का लाभ यात्रियों को 30 जनवरी से मिलने की उम्मदी है।
विज्ञापन


वहीं अब यात्री बस दुर्घटना में जख्मी होने पर 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के हकदार होंगे। प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि निदेशक मंडल ने टू बाई थ्री जनरथ का 3 से 4 और टू बाई टू जनरथ का 7 से 8 फीसदी तक किराया कम करने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब साधारण बस, जनरथ बस, एसी शताब्दी, वॉल्वो, स्कैनिया एवं अनुबंधित बस की दुर्घटना में यात्री के घायल होने पर यात्रियों को चिकित्सीय प्रतिपूर्ति के रूप में अधिकतम 2.50 लाख रुपये की सहायता  ‘यात्री राहत योजना के तहत इलाज हेतु उपलब्ध करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लाभ उन यात्रियों को नहीं मिलेगा जो चार्टड बुकिंग बस सेवा व नगरीय बस में यात्रा कर रहे हों। एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा, एवं राजस्थान में डीजल वाहन के प्रतिबंधित होने के कारण परिवहन निगम इन प्रदेशों में सीएनजी बसों का संचालन करेगा। इसके लिए 250 नई सीएनजी बसों को खरीदने को मंजूरी दी गई है। 

बनेंगे 11 बस अड्डे

janrath buses fare go down in up
                  लखनऊ से जनरथ का किराया
                  टू बाई टू जनरथ              टू बाई थ्री जनरथ
कहां तक     वर्तमान    कटौती            वर्तमान    कटौती
आगरा           708        53                   583       20                 
गोरखपुर        555        45                  452       13          
दिल्ली           1060       61                    874    11

 यह फैसले भी 
- खटारा बसों को नीलाम करके नई बसें खरीदी जाएंगी
- गेट स्कोर के आधार पर होगी अफसरों की भर्ती 
- प्रवर्तन कार्यों के लिए 40 नये वाहन खरीदने की मंजूरी 
- गांव मे यात्री निधि से बस शेल्टर बनेंगे

दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली जनरथ का किराया भी 7 से 14 रुपये तक कम हुआ है। वर्तमान मेे टू बाई टू जनरथ का किराया 486 रुपये है जो अब 479 रुपये हो जाएगा। इसी प्रकार टू बाई थ्री का किराया 399 से 385 रुपये होगा। परिवहन निगम तीर्थ सर्किट के तहत 11 बस अड्डों का निर्माण कराएगा।

जिसमें शासन स्तर पर तीन बस अड्डों चित्रकूटधाम, मथुरा और नैमीषारण्य के निर्माण की स्वीकृति और राशि उपलब्ध करा दी गई। जबकि 8 बस अड्डे अयोध्या, फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, विंध्याचल, कुशीनगर, गोला गोकरण नाथ, देवा शरीफ  में बनाए जाएंगे, जिनकी राशि शासन से लंबित है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed