फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Janmashtami tomorrow, auspicious time for worship from midnight to 12:43

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी आज, मध्यरात्रि से 12:43 तक पूजन का शुभ मुहूर्त

Sat, 16 Aug 2025 07:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Aug 2025 07:33 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 12:58 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त रात 10:30 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन
Janmashtami tomorrow, auspicious time for worship from midnight to 12:43
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe

विस्तार

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। अलीगंज स्थित स्वास्तिक ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 12:58 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त रात 10:30 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन


मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र, हर्षण योग और वृषभ राशि के चंद्रमा में मध्यरात्रि को हुआ था। इस बार मध्यरात्रि पूजन का शुभ समय 12:00 बजे से 12:43 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


रोहिणी नक्षत्र मत के अनुयायी 17 अगस्त को व्रत करेंगे। इसी दिन गोकुलाष्टमी और नंदोत्सव भी मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में झांकियां सजाई जाएंगी, भजन-कीर्तन होंगे और माखन-मिश्री का भोग लगाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि जन्माष्टमी का व्रत करने से ऐश्वर्य, यश, आयु, संतान सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। लड्डू गोपाल की सेवा से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed