फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Janmanrega app will monitor development work in panchayats

Lucknow News: पंचायतों में विकास कार्यों की निगरानी करेगा जनमनरेगा एप

Wed, 02 Apr 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Janmanrega app will monitor development work in panchayats
लखनऊ। ग्राम्य विकास विभाग ने जनमनरेगा एप लॉन्च करने की तैयारी की है। यह एप ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की निगरानी करेगा। इसके साथ ही जनता को सीधे विकास कार्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगा। एप से कोई भी व्यक्ति संबंधित गांव में मनरेगा की परिसंपत्तियां देख सकेगा। कौन सा काम हुआ, कितने मजदूर कार्यरत थे, कितना बजट खर्च हुआ, यह सभी जानकारी एप पर मिलेगी।
विज्ञापन

यह एप हिंदी, अंग्रेजी सहित 12 भाषाओं में उपलब्ध होगा। जिले की सभी 491 ग्राम पंचायतों के कार्यों की इस एप से नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा, श्रमिक, रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मचारी अपने मानदेय के भुगतान की स्थिति की जानकारी भी इसके माध्यम से ले सकेंगे।
विज्ञापन

आम नागरिक और अधिकारी दोनों इस एप से विकास कार्यों की प्रगति देख सकेंगे और गुणवत्ता पर फीडबैक भी दे सकेंगे। यदि किसी कार्य में अनियमितता पाई जाती है, तो शिकायत भी दर्ज कराई जा सकेगी। मनरेगा के उपायुक्त सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जनमरेगा एप पर जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed