फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   janeshawar mishra park in lucknow

जानिए, क्या हैं देश के सबसे बड़े पार्क की खूबियां

Tue, 05 Aug 2014 12:05 PM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Aug 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
janeshawar mishra park in lucknow

राजधानी में बन रहे देश के सबसे बड़े पार्क ‘जनेश्वर मिश्र’ का आज लोकार्पण कर दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोमती नगर विस्तार में 376 एकड़ में बन रहे इस पार्क का लोकार्पण कर लखनऊ के लिए यह दिन यादगार बना दिया।

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान सपा के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर दस हजार लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई। यहां बलिया जिले की खास पूड़िया और बाटी-चोखा के स्टाल हैं।

मिलेगा बलिया का ठेठ अंदाज

janeshawar mishra park in lucknow

अभी पूरे पार्क को विकसित नहीं किया सका है। एलडीए के अधिकारियों की मानें तो इसके विकास का काम दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है।

समारोह के लिए पार्क के एक कोने में दो बड़े और भव्य पंडाल बनाए गए थे। इनमें से एक में भोजन का प्रबंध था और दूसरे पंडाल में मुख्यमंत्री ने पार्क का लोकार्पण किया।

इस दौरान लगभग 10 हजार लोगों के भोजन का इंतजाम बलिया के ठेठ अंदाज में किया जा रहा है। उनको यहां पुड़ा, बुंदिया और आलू के साथ लिट्टी-चोखा का स्वाद मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं खासियतें

janeshawar mishra park in lucknow

अमेरिकी कंपनी कामपेन के बनाए चार आधुनिक झूले लगा दिए गए। रोप वे लगाने का काम कर लिया गया है।

वाटर वाडी में पांच पैडल वोट भी मनोरंजन के लिए लाई जा रही हैं।

करीब 150 फीट ऊंचा झूला ‘लंदन आई’ और आधुनिक फाउंटेन भी लगाया जाएगा। जो लोगों को एक किमी दूर से भी नजर आएगा।

सुबह की सैर के लिए आने वालों के लिए जॉगिंग ट्रैक और साइकिल ट्रैक भी बनाया जा रहा है।

पार्क व आसपास की सुरक्षा को लेकर एक पुलिस चौकी भी बना दी गई है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया जायजा

janeshawar mishra park in lucknow

लोकार्पण समारोह के लिए सोमवार को पूरे दिन यहां तैयारियों का जोर रहा।

साफ-सफाई हुई और लाइटिंग का काम पूरा किया गया। जहां थोड़ा भी ऊबड़-खाबड़ था, उसको चौरस किया गया।

कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव, राजेंद्र चौधरी, नारद राय, सपा महासचिव एसआरएस यादव के अलावा मुख्य सचिव आलोक रंजन, आईजी नवनीत सिकेरा, प्रमुख सचिव आवास सदाकांत, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल, डीएम राजशेखर, एसएसपी प्रवीण कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया।

इन मार्गों पर होगा डायवर्जन

janeshawar mishra park in lucknow

- पुराना अवध स्कूल चौराहा से रेलवे ओवरब्रिज होते हुए यातायात जनेश्वर मिश्र पार्क की ओर नहीं आ सकेगा। यह यातायात दयाल पैराडाइज, विरामखंड चौकी चौराहा से रेलवे लाइन पार कर अपने गंतव्य को जाएगा।

- गोमती विस्तार सेक्टर एक चौराहा से सामान्य यातायात पार्क की ओर नहीं आएगा। यह ट्रैफिक विरामखंड चौकी चौराहा, दयाल पैराडाइज होकर अपने गंतव्य को जाएगा।

- दयाल पैराडाइज चौराहे से सामान्य यातायात जनेश्वर मिश्र पार्क की ओर नहीं जा सकेगा। यह सीएमएस विरामखंड चौकी तिराहा से अपने गंतव्य को जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed