फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Janata Mail stood for half an hour in Kundanganj

Lucknow News: कुंदनगंज में आधे घंटे खड़ी रही जनता मेल

Mon, 09 Sep 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Janata Mail stood for half an hour in Kundanganj
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों की लेटलतीफी से रविवार को यात्री परेशान हुए। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल कुंदनगंज रेलवे स्टेशन पर आधे घंटे तक खड़ी रही, जिससे लेटलतीफी बढ़कर पौन घंटे हो गई। इस ट्रेन का कुंदनगंज में स्टॉपेज नहीं है। बताया गया कि आगे ट्रैक को दुरुस्त करने की वजह से जनता मेल रोकी गई।
विज्ञापन


प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस ऊंचाहार स्टेशन पर 15 मिनट खड़ी रही, जिससे लेटलतीफी बढ़कर आधे घंटे हो गई। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे लेट चल रही थी, जिसके ऊंचाहार पहुंचने के बाद गंगा गोमती को रवाना किया गया। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर तीन घंटे विलंब से आई। यह गाड़ी लखनऊ से ही काफी विलंब से चलाई गई थी।
विज्ञापन

देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल पौने दो घंटे देर से आई। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे, जबकि आनंद विहारी से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। शनिवार देर रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे विलंब से आई, जबकि बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देर से पहुंची। प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर और प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि ज्यादातर ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण यहां विलंब से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed