फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jammu election 2024 RLD alone will contest assembly elections of Jammu and Kashmir rld bjp alliance

UP: भाजपा के साथ नहीं... यहां इतनी सीटों पर अकेले लड़ेगा रालोद, किसानों, गरीबों के साथ ये हैं प्रमुख मुद्दे

Fri, 06 Sep 2024 11:23 AM IST
शाहरुख खान अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Sep 2024 11:23 AM IST
सार

इस राज्य के विधानसभा चुनाव में रालोद अकेले चुनाव लड़ेगा। पार्टी 10 से 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यूपी से बाहर पार्टी के विस्तार की कवायद चल रही है। 

विज्ञापन
jammu election 2024 RLD alone will contest assembly elections of Jammu and Kashmir rld bjp alliance
रालोद जम्मू में अकेले लड़ेगी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगभग दस साल बाद हो रहे जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में इस बार रालोद भी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा। यूपी से इतर अन्य प्रदेशों में अपना विस्तार करने में जुटी पार्टी के इस कदम को अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


खास यह कि एनडीए गठबंधन में केंद्र और प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल रालोद जम्मू में भाजपा के साथ नहीं, बल्कि अकेले चुनाव लड़ेगा। दरअसल, पार्टी ने पिछले दिनों यह घोषणा की थी कि वह अन्य प्रदेशों में भी संगठन का विस्तार करेगी। 
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद ही जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गई। इस क्रम में पार्टी ने तय किया है कि वह जम्मू कश्मीर में 10 से 15 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने जम्मू में डेरा डाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यागी ने बताया कि जम्मू में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जहूर अहमद काफी दिनों से चुनावी तैयारी में जुटे हैं। हाल ही में पार्टी ने रैली व सभाएं भी की हैं। प्रत्याशियों की सूची पर मंथन चल रहा है। जल्द ही पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय नेता यहां पर प्रचार- प्रसार में जुटेंगे। 

अगर स्थानीय संगठन से मांग की जाएगी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के भी दौरे लगेंगे। हालांकि भाजपा से अलग अकेले चुनाव लड़ने के पार्टी के निर्णय के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

किसानों, गरीबों और मजदूरों का विकास ही प्रमुख मुद्दा रहेगा
त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा किसान, गरीब व मजदूर का विकास रहा है। जम्मू के चुनाव में भी हमारा यही प्रमुख मुद्दा होगा। जम्मू कश्मीर में बड़ी संख्या में बागवानी, फल-फूल व मेवे की खेती होती है, लेकिन इससे जुड़ी इंडस्ट्री नहीं है।

इससे यहां के लोगों को अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिल पा रहा है। हमारा प्रयास होगा कि हम यहां के किसान, गरीब, मजदूर के लिए कुछ बेहतर करें।

 

चार राज्यों में उतारेंगे मजबूत प्रत्याशी
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि न सिर्फ जम्मू- कश्मीर, बल्कि हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में भी पार्टी कुछ सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी विभिन्न प्रदेशों में अपना विस्तार कर रही है।

इसके तहत हम इन राज्यों में मैदान में उतर रहे हैं। जहां जैसा संगठन बनेगा, उसके अनुसार चुनाव मैदान में उतरेंगे। हरियाणा, महाराष्ट्र व झारखंड को लेकर भी जल्द स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed