फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jammu and Kashmir woman alleges harassment

Lucknow News: जम्मू-कश्मीर की महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sat, 22 Feb 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir woman alleges harassment
डीह (रायबरेली)। करीब डेढ़ माह पहले यहां आई जम्मू कश्मीर की महिला ने पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल पंजाब के मोहाली जिले के ढकोली थाना क्षेत्र के पाईन होम्स निवासी विनोद कुमार ने साल 2017 में जम्मू कश्मीर प्रांत के श्रीनगर की रहने वाली अबिरल के साथ आर्य मंदिर में शादी की थी। फेसबुक के जरिये रायबरेली के डीह निवासी डॉ. फैजान अहमद से अबिरल को प्यार हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद अबिरल यहां आ गई थी। नौ जनवरी को विनोद ने डीह थाने पहुंचकर तहरीर दी थी कि 24 दिसंबर 2024 को उनकी पत्नी को गुमराह करके फैजान अहमद भगा लाए हैं। पत्नी अपने साथ पांच लाख का सोना, एक मोबाइल व दो लाख की नकदी लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अबिरल ने विनोद के साथ जम्मू कश्मीर जाने से मना कर दिया था। इस पर विनोद लौट गए थे। अबिरल और फैजान ने यहां जनवरी में निकाह कर लिया था। शुक्रवार को अबिरल डीह थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि फैजान अहमद और उनके घरवाले उनके साथ मारपीट करते हैं।


फैजान ने जबरन उनके साथ निकाह कर लिया है। प्रकरण में कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्हें उनके घर भेज दिया जाए। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच कराई जा रही है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed