फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jamiat delegation going to Bahraich to meet riot victims detained by police.

Lucknow: दंगा पीड़ितों से मुलाकात के लिए बहराइच जा रहे जमीयत के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 20 Oct 2024 12:08 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Oct 2024 12:08 AM IST
सार

जमीयत के सचिव नियाज अहमद फारूकी ने बताया कि जमीयत उलमा-ए-हिंद ने हमेशा देश में शांति, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए काम किया है। धर्म और जाति का भेदभाव किये बगैर पीड़ितों की मदद करना अपना कर्तव्य माना है।

विज्ञापन
Jamiat delegation going to Bahraich to meet riot victims detained by police.
एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमीयत उलमा ए हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी की अगुवाई में दंगा पीड़ितों से मुलाकात कर हालात जायजा लेने बहराइच जा रहे प्रतिनिधिमंडल को अमौसी हवाई अड्डे पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें दंगा प्रभावित इलाके में नहीं जाने दिया।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में जमीयत उलमा ए हिंद के वरिष्ठ संयोजक मौलाना गयूर कासमी भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी के निर्देश पर दिल्ली से बहराइच के लिए रवाना हुआ था। प्रतिनिधिमंडल बहराइच के दंगा पीड़ितों से मिलकर उनके हालात का जायजा लेकर उनको सहायता प्रदान करने जा रहा था।
विज्ञापन


जमीयत के सचिव नियाज अहमद फारूकी ने बताया कि जमीयत उलमा-ए-हिंद ने हमेशा देश में शांति, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए काम किया है। धर्म और जाति का भेदभाव किये बगैर पीड़ितों की मदद करना अपना कर्तव्य माना है। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद पुलिस की कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पीड़ितों की मदद करने से प्रतिनिधिमंडल को क्यों रोका गया। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जमीयत के प्रतिनिधिमंडल को तुरंत रिहा किया जाए और अपना काम पूरा करने दिया जाए। जमीयत उलेमा-ए-हिंद हर हाल में अपने सामाजिक और मानवीय कर्तव्यों को पूरा करना जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed