फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh will know the ground reality of Jal Jeevan Mission schemes

UP: हर घर जलापूर्ति की हकीकत जानने गांव-गांव जाएंगे जलशक्ति मंत्री, लापरवाही बरतने वालों को दी चेतावनी

Wed, 21 May 2025 09:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 21 May 2025 09:30 AM IST
सार

बैठक में जलशक्ति मंत्री ने काम में लापरवाही बरत रही एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो दोषियों को जेल भेजा जाएगा। जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों से हर जिले में घोषित हर घर जल गांव की सूची भी मांगी।

विज्ञापन
Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh will know the ground reality of Jal Jeevan Mission schemes
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

विस्तार

गर्मियों के दौरान प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति का कोई संकट न हो। इसके लिए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जिलों का दौरा कर जल जीवन मिशन योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे। पहले चरण में जलशक्ति मंत्री बुंदेलखंड और विन्ध्य के 9 जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान गांवों का औचक निरीक्षण कर लोगों से फीडबैक लेंगे। 

विज्ञापन


इसके लिए खाका तैयार करने के निर्देश मंगलवार को जलशक्ति मंत्री ने बुंदेलखंड, विन्ध्य में जल जीवन मिशन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए। जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों से हर जिले में घोषित हर घर जल गांव की सूची भी मांगी। इस दौरान जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद और प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


बैठक में जलशक्ति मंत्री ने काम में लापरवाही बरत रही एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो दोषियों को जेल भेजा जाएगा। जलशक्ति मंत्री ने थर्ड पार्टी एजेंसियों को निरीक्षण कर रोजाना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर में काम की धीमी रफ्तार पर कार्यदायी संस्था पर होगी कार्रवाई
समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव ने मिर्जापुर में जल जीवन मिशन के कामों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था रामकी बाबा और मेघा के कार्यों की जांच कराने और गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद सभी एडीएम और अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। इस बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ एजेंसियां, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed