फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jal nigam will make the different project cell.

जल निगम को बनाना होगा अलग प्रोजेक्ट सेल

Sat, 13 Sep 2014 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Sep 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
jal nigam will make the different project cell.

ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता परियोजना को रफ्तार देने के लिए जल निगम को अब अलग से प्रोजेक्ट सेल बनाना होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा परियोजना से मिले बजट को रखने के लिए राज्य व जिला स्तर पर बैंक में अलग एकाउंट भी खोलना होगा। केंद्र के निर्देश के बाद शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विश्व बैंक की सहायता से ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता परियोजना चल रही है।

प्रदेश स्तर पर इसका संचालन राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कर रहा है। तहत इंडिया मार्का टू हैंडपंप, सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट व अन्य जल स्रोतों पर लोगों की निर्भरता कम कर पाइप पेयजल परियोजना को बढ़ावा दिया जाना है।
विज्ञापन


इस काम के लिए प्रदेश में जल निगम कार्यदायी संस्था के रूप में कार्य कर रहा है। पिछले कई साल से इस स्कीम पर काम होने केबावजूद उम्मीद के हिसाब से प्रगति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना में 2022 तक 90 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को पाइप पेयजल योजना के जरिये स्वच्छ व शुद्ध जल उपलब्ध कराना है।

इसके बावजूद जल निगम ने इसके लिए अब तक कोई प्रोजेक्ट सेल नहीं बनाया, जिससे परियोजना की ठीक से मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है।

अब जल निगम को जल्द से जल्द सेल गठित करने को कहा गया है। स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट प्रोजेक्ट सेल के खर्च और परियोजना से जुड़ी रकम अब इसी सेल को देगी।


यह सेल जिला इकाइयों को रकम भेजेगा। जल निगम के प्रबंध निदेशक व मुख्य अभियंता (ग्रामीण) को जल निगम मुख्यालय व जिलों में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में 15 सितंबर तक खाता खोलने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed