फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jal Nigam employees will get pension

हर माह के पहले सप्ताह में होगा पेंशन का भुगतान, जल निगम के 13,500 सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत

Wed, 11 Nov 2020 02:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Nov 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam employees will get pension
- फोटो : सोशल मीडिया

दीपावली से ठीक पहले जल निगम के करीब 13,500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तोहफा मिला है। जल निगम के कर्मचारी नेता अजय पाल सिंह का दावा है कि हाईकोर्ट ने इन रिटायर्ड कर्मचारियों को हर महीने के पहले सप्ताह में पेंशन का भुगतान करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


अजय पाल सिंह बताते हैं कि इन रिटायर्ड कर्मचारियों को अभी तक तीन से चार महीने बाद पेंशन मिल रही है। वहीं, जुलाई के बाद तो पेंशन मिली भी नहीं है। इससे पहले जून में 75 प्रतिशत पेंशन मिली थी। बची पेंशन भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


दो दिन पहले त्योहार को देखते हुए जल निगम प्रशासन ने जुलाई की पेंशन दी। हालांकि, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर की पेंशन नहीं मिली। अब हाईकोर्ट ने सविता जैन की याचिका पर सुनवाई के बाद जल निगम प्रशासन को हर महीने के पहले सप्ताह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed