{"_id":"62e665c08695da71537d847b","slug":"jail-minister-dharmveer-prajapati-visits-balrapur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जेल मंत्री ने बलरामपुर कारागार का किया निरीक्षण, कैदियों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जेल मंत्री ने बलरामपुर कारागार का किया निरीक्षण, कैदियों से की मुलाकात
Sun, 31 Jul 2022 04:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Jul 2022 04:54 PM IST
सार
यूपी के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को जिला जेल का दौरा किया और इस दौरान कैदियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
कारागार में मंत्री धर्मवीर प्रजापति।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बलरामपुर जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। सन्तकबीरनगर जाते समय जेल मंत्री अचानक बलरामपुर जेल का निरीक्षण करने पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने जेल में बंदी कैदियों से भी मुलाकात की और व्यवस्थाओं के बारे में जाना। दो घण्टे चले आकस्मिक निरीक्षण में जेल मंत्री ने पाकशाला, सर्किल, अस्पताल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जेल मंत्री ने आगामी रक्षाबंधन त्यौहार पर राखी बांधने में बन्दियों और उनकी बहनों को किसी तरह की कोई समस्या न आने के विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन
जेल मंत्री ने कैदियों से मुलाकात कर उन्हें जेल अनुशासन लाने, सुधारात्मक व्यवहार करने और सदाचार बरतने की सलाह दी। उन्होंने कैदियों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कारागार मंत्री ने 30 वर्ष से कम आयु के कैदियों को अपनी गलतियों का अहसास दिलाने के साथ-साथ उनमें सुधार हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कारागार में साफ सफाई व्यवस्था, जेल में बागवानी शुद्व पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और भोजन व्यवस्था पर सन्तोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के हिसाब से व्यवस्थाओं में कमी नहीं आनी चाहिए।