{"_id":"61cab6d903e1623d7a1ecfb4","slug":"jaidas-vaccine-to-be-given-in-three-doses-in-14-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में लगाई जाएगी जायडस वैक्सीन, 28-28 दिन के अंतराल पर दिए जाएंगे तीन डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में लगाई जाएगी जायडस वैक्सीन, 28-28 दिन के अंतराल पर दिए जाएंगे तीन डोज
Tue, 28 Dec 2021 12:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:52 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में पहले फेज में 14 जिलों में जायडस वैक्सीन निशुल्क दी जाएगी। 28-28 दिन के अंतराल पर इसके तीन डोज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कोवाक्सिन और कोविशील्ड के बाद अब मुफ्त में जायडस वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले फेज में 14 जिलों को यह वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसे 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगाया जाएगा। जायडस तीन डोज वाली वैक्सीन है, जिसे 28-28 दिन के अंतराल पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
अब तक 17 करोड़ 42 लाख 41 हजार से अधिक डोज कोविशील्ड, दो करोड़ 16 लाख 33 हजार कोवाक्सिन और 51 हजार स्पूतनिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। स्पूतनिक सिर्फ निजी अस्पतालों में ही लगाई जा रही है। अब चौथी वैक्सीन के रूप में जायडस कैडिला कंपनी का टीका आ रहा है। पहले चरण में इसे लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी जिले में उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान के बाद प्रदेश में 15 से 18 साल के किशोरों को टीका लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। अगले माह से शुरू होने से वाले इस उम्र समूह के टीकाकरण को लेकर मंथन हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से इस बाबत नई गाइडलाइन जारी होने का इंतजार है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्ययोजना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
बूस्टर डोज भी दी जाएगी
टीकाकरण एवं मातृ स्वास्थ्य के महाप्रबंधक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में जनवरी से करीब 10 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स और 10 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स को बूस्टर डोज दी जाएगी। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टीकाकरण की पहली व दूसरी डोज लगवाने के लिए घर-घर जाकर बुलावा पर्ची भेजी जा रही है। क्षेत्र में ही लोगों की सुविधानुसार टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 56 लाख से अधिक पहली डोज और 6 करोड़ 95 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है।