'मोदी-योगी हिंदुत्व का चेहरा, राम मंदिर अब नहीं तो कब बनेगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार के रहते यदि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन सका तो इससे दुखद कुछ नहीं होगा। जगतगुरु शुक्रवार को मोहनलालगंज पहुंचे, जहां विदेश्वर पीठाधीश्वर शांतानंद ने उनका भव्य स्वागत किया।
जगतगुरु ने कहा कि मोदी-योगी हिंदुत्व का चेहरा हैं। दोनों को हिंदुत्व के नाम पर वोट मिला है। मोदी को यदि लगता है उनको विकास के नाम पर वोट मिला है तो ये उनकी भ्रांति है। वह हिंदू हित का संरक्षण करेंगे ऐसा मानकर समाज ने भाजपा को वोट किया है।
मोदी हिंदुत्व का चेहरा हैं ऐसा मानकर वोट दिया है। यदि इतने विशाल बहुमत के बाद भी मंदिर का निर्माण, धारा-370, अनुच्छेद 35ए और समान नागरिक संहिता पर काम नहीं होता है तो इस पार्टी का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।
जरुरत पड़ी तो संत समाज करेगा जनजागरण
हमें आशा है कि सरकार संविधान संशोधन, सुलह का मार्ग, न्याय का मार्ग अथवा अन्य कोई भी उपाय करे, हमें तो राम मंदिर बनने से मतलब है। राम मंदिर बनाना चाहिए अब यह सरकार का विषय है कि वह कैसे बनाएगी। जरूरत पड़ी तो संत समाज जनजागरण करेगा।
इस दौरान स्वागत करने वालों में उपनिरीक्षक गऊदीन शुक्ल, अशोक तिवारी, हरिशंकर शुक्ल, गोपाल शुक्ल, सचिन सिंह, राकेश द्विवेदी, रमाकांत मिश्र, आशीष द्विवेदी, शिवम त्रिपाठी और अविचल शुक्ल मौजूद रहे।