फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jackal injured four including a woman, beat him to death among villagers

Lucknow News: सियार ने महिला समेत चार को किया घायल, ग्रामीणों में पीटकर मार डाला

Tue, 22 Oct 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 22 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Jackal injured four including a woman, beat him to death among villagers
रायबरेली में सोमवार को डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर में जंगली जानवर के हमले के बाद एकत्र ग्रामी
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार की देर शाम सियार के हमले से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे दौड़ाया तो सियार ने तीन मवेशियों को भी काटकर जख्मी कर दिया। सियार को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पीट-पीटकर मार डाला। गांव के आसपास और सियार होने के भय से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्राम गोपालपुर में रविवार की देर शाम चंदन, धनपती, सुदामा, धीरेश अपने-अपने खेत गए थे। इसी दौरान सियार ने उनपर हमला बोल दिया। एक-एक करके सभी को काटकर जख्मी कर दिया। किसी के हाथ में तो किसी के पैर में काटा। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। जिसके बाद सियार गांव की तरफ भागा। उसने सुदामा के दरवाजे पर बंधी भैंस और पड़वा को काट लिया। इसके बाद लखन की भैंस को काटकर सियार ने जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सियार की घेराबंदी करके लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी डीह भेजा। ग्रामीणों ने काफी देर तक वन विभाग के अफसरों का इंतजार किया। किसी के न आने पर सियार को दफन कर उसकी फोटो रेंजर को भेज दी। सलोन रेंजर श्याम सुंदर त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी हुई है। निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed