फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jackal attacked on coff in lucknow

Lucknow News: लखनऊ के पारा इलाके में सियार ने बछिया पर किया हमला, गई जान

Mon, 23 Sep 2024 07:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
jackal attacked on coff in lucknow
लखनऊ। पारा क्षेत्र में सियार की दहशत लगातार बनी हुई है। शनिवार देर रात एक सियार ने ढाई महीने की बछिया पर हमला कर दिया। इससे गंभीर रूप से घायल बछिया की मौत हो गई। रविवार दोपहर मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने जांच की। रेंजर सरोजनीनगर ने दावा किया कि सियार के हमले से मौत हुई है।
विज्ञापन

सदरौना के काशीराम कॉलोनी आरएस लॉन निवासी शुभम चौबे ने बताया कि घर के बाहर बंधी बछिया पर शनिवार देर रात एक बजे सियार ने हमला कर उसे मार डाला। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर लोग जागे और शोर मचाने लगे तो सियार भाग निकला। घायल बछिया तड़पती रही। पशु चिकित्सा हेल्पलाइन पर फोन किया गया तो 14 घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। तब तक बछिया की मौत हो गई। पशु विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। रेंजर देवेंद्र चंद्र पंत ने बताया कि बछिया पर भेड़िया नहीं सियार ने हमला किया था। इलाके में गश्त के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed