फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   J P nadda to take feedback on seats for bypoll in Uttar Pradesh.

उपचुनाव: जेपी नड्डा पांच को लेंगे सीटों पर फीडबैक, हर जगह एक अनार सौ बीमार जैसी हालत

Wed, 03 Jul 2019 02:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Jul 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
J P nadda to take feedback on seats for bypoll in Uttar Pradesh.
गृहमंत्री अमित शाह व प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

यूपी की विधानसभा की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तारीखों की घोषणा भले ही अभी न हुई हो, पर भाजपा ने अपनी व्यूह रचना शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जुलाई को लखनऊ आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान वह सदस्यता अभियान और मंत्रिमंडल फेरबदल के साथ उपचुनावों वाली सीटों का फीडबैक लेंगे। इसके लिए दावेदारों की स्थानीय सीट पर पकड़ व पहुंच के साथ सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों में उनकी संभावनाओं के बारे में रिपोर्ट तैयार करायी जा रही है।
विज्ञापन


हर सीट पर बनाए जा चुके हैं प्रभारी
ध्यान रहे कि भाजपा ने उपचुनाव वाली प्रत्येक सीट के लिए सरकार के एक मंत्री और पार्टी के एक पदाधिकारी को बतौर प्रभारी तैनात किया है। प्रभारियों ने अपनी सीटों पर स्थानीय लोगों से बातचीत कर दावेदारों की जमीनी पकड़ व पहुंच का आकलन कर लिया है। साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वोटों के रुझान तथा समीकरणों को भी समझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है वजह
दरअसल, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के लिए यह उपचुनाव कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है। भले ही वह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हों पर अभी हाल में ही निपटे लोकसभा चुनाव में बतौर प्रदेश प्रभारी उनके सिर उत्तर प्रदेश से गठबंधन सहित 64 सीटें जिताने का सेहरा बंधा है। ऐसे में 12 सीटों के उपचुनावों के नतीजे किसी न किसी रूप में उनसे जरूर जुड़ेंगे।

हर टिकट पर दावेदारों की भीड़

राजधानी की कैंट सीट से लेकर कानपुर की गोविंदनगर सीट तक टिकट के दावेदारों की भीड़ ने एक अनार-सौ बीमार जैसी स्थिति खड़ी कर दी है। प्रभारियों के लिए नाम छंटनी करना मुश्किल हो गया है। कैंट से तीन बार विधायक रहे सुरेश तिवारी तो टिकट के दावेदार हैं ही।

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्र, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी, मीडिया पैनलिस्ट अनीता अग्रवाल, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी समेत कई अन्य शामिल हैं।

कानपुर की गोविंदनगर सीट से विधायक रहे सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद यहां पुत्र अनूप पचौरी, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी, कानपुर उत्तर के अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, कानपुर दक्षिण के पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ल, प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद राजपाल, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री के अलावा निर्मल तिवारी समेत कई अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। इन दोनों सीटों पर किसी ब्राह्मण को टिकट मिलने की संभावना है।

इन सीटों पर कम नहीं ताल ठोकने वाले

भाजपा विधायक अशोक चंदेल की सदस्यता रद्द होने से रिक्त सीट पर पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद और राजीव शुक्ल सहित दस से ज्यादा दावेदार हैं। इनमें शिवशंकर सिंह, कल्लू सिंह, युवराज सिंह व रामदेव सिंह शामिल हैं।

बुंदेलखंड की मानिकपुर सीट से अभिषेक निषाद, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, आनंद शुक्ल, पुष्पा मिश्र, संजीव मिश्र और सुशील द्विवेदी टिकट मांग रहे हैं। बहराइच की बलहा सीट से सांसद अक्षयवर लाल गौंड के पुत्र आनंद के अलावा संतोष सोनकर, जनसंघ से तीन बार विधायक रहे गजाधर प्रसाद के पुत्र मनीष आर्य और दिनेश सोनकर प्रमुख दावेदार हैं।

अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से पूर्व विधायक शेरबहादुर सिंह के पुत्र राजेश सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव सहित विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू और रजनीश सिंह दावेदार हैं।

बाराबंकी जैदपुर सीट से दावेदारों में पूर्व विधायक राजरानी रावत, पूर्व सांसद प्रियंका रावत, शशांक कुशमेश, गीता रावत, अंबरीश रावत, देव रावत और हैदरगढ़ से विधायक बैजनाथ रावत के पुत्र ब्रजेश रावत शामिल हैं।

हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक होगी नड्डा की अगवानी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनकी अगवानी के लिए हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक कई जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में स्वागत तैयारियों का खाका खींचा गया।

सोनकर ने कहा कि नड्डा के मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन के बावजूद भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आने पर उन्हें पूरा शहर भाजपा के रंग में रंगा दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed