फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Its unfair to defame UP at abroad

'प्रदेश की घटनाओं का विदेशों में दुष्प्रचार दुखद'

Fri, 01 Aug 2014 01:29 AM IST
राजेंद्र सिंह/ अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Aug 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
Its unfair to defame UP at abroad

सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में हुई सांप्रदायिक वारदातों के विदेशों में दुष्प्रचार पर नाराजगी जताई है और कहा है कि जो कि वारदातें हुई उनमें राज्य सरकार ने मुस्तैदी से काम किया।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि अजीब विडंबना है कि प्रदेश की घटनाओं का विदेशों में भी दुष्प्रचार हो रहा है।

एक अमेरिकी रिपोर्ट में यूपी में सांप्रदायिक संघर्षों के नाम पर झूठी कहानी गढ़ी गई है। चौधरी ने कहा, हकीकत यह है कि सितंबर 2013 में मुजफ्फरनगर में एक दुखद घटना हुई थी।
विज्ञापन


प्रशासन ने उस पर दो दिन में काबू पा लिया था। एक सप्ताह पहले सहारनपुर में असामाजिक तत्वों की करतूतों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया तो वहां शांति स्थापित होने में देर नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षियों पर लगाया आरोप

Its unfair to defame UP at abroad

समाजवादी पार्टी ने विपक्षी दलों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

राजेन्द्र चौधरी ने कल बयान दिया था कि सपा सरकार प्रदेश को बसपा राज के दौरान हुई बदहाली से उबारने में लगी है, लेकिन इसमें भाजपा अड़ंगा डाल रही है।

केंद्र में सत्ता मिलने से भाजपा अहंकार में डूबी हुई है।

विकास के एजेंडे पर चल रही सपा

Its unfair to defame UP at abroad

राजेन्द्र चौधरी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माहौल बिगाड़ने के दोषियों को न बख्शने की कड़ी चेतावनी देकर साबित कर दिया है कि प्रदेश के विकास एजेंडे के साथ कतई छेड़छाड़ नहीं हो पाएगी।

उन्होंने कहा, पश्चिमी जिलों में दंगा और बवाल करने वालों के खिलाफ रासुका लगाने का निर्णय लिया गया है।

जानबूझ कर बनाया जा रहा अराजक माहौल

Its unfair to defame UP at abroad

सपा प्रवक्ता का कहना है कि सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने की भाजपा की कोशिशों को स्थानीय लोगों ने नकार दिया है।

चौधरी ने कहा कि भाजपा राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा करने में लगी है।

कांग्रेस भी कुंठा में उनके साथ हो चली है। वह शांति प्रदर्शन के नाम पर अशांति ही पैदा करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed