{"_id":"6718157afb149cd0dd03bda4","slug":"its-time-to-meet-the-test-of-cleanliness-raebareli-news-c-101-1-slko1031-121462-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्वच्छता की कसौटी पर खरा उतरने की आई बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्वच्छता की कसौटी पर खरा उतरने की आई बारी
Wed, 23 Oct 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र को स्वच्छता की कसौटी पर खरा उतरने की बारी आ गई है। वजह स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 नवंबर माह में शुरू होने जा रहा है। इस बार रायबरेली शहर को स्वच्छता में देश में प्रथम स्थान हासिल रखने का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर पालिका की ओर से जागरूकता कार्यक्रम शुरू करके लोगों को सफाई पर ध्यान देने का आह्वान किया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कराता है। साफ-सफाई के आधार पर शहर की पूरे देश में रैंकिंग तय होती है। इस दफा नगर पालिका परिषद रायबरेली के अफसरों के सामने रैंकिंग सुधारने की चुनौती है। पालिका ने जागरूकता अभियान शुरू करा दिया है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 9500 अंक तय किए गए हैं। इसमें 60 फीसदी अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस, 26 प्रतिशत अंक सर्टिफिकेशन एवं 14 प्रतिशत अंक आम लोगों की सहभागिता पर दिए जाएंगे।
सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम समेत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से रोकने के लिए अभियान पर अंक मिलेंगे। नवंबर में केंद्रीय टीम यहां आकर शहर की स्वच्छता की हकीकत परखेगी। इसी के आधार पर रैंकिंग तय होगी।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में यूपी में आई थी 32वीं रैंक
शहर में पालिका की ओर से कराए गए कार्यों के मुताबिक अब तक रैंकिंग अच्छी नहीं आई है। इस बार प्रयास है कि रैंकिंग अच्छी आए। वर्ष 2022 में देश में 214, जबकि प्रदेश में 40वीं रैंक आई थी। साल 2023 में रायबरेली शहर सफाई के मामले में 191वें और प्रदेश में 32वें स्थान पर था। ऐसे में इस बार अधिकारियों पर रैंकिंग में सुधार करने की चुनौती है।
अच्छी रैकिंग केे लिए हो रही तैयारी
रैंकिंग अच्छी हासिल करने के लिए पालिका की तरफ से लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उनसे अपील की जा रही है कि वह कूड़ेदान में ही कूड़ा फेंके। घर के बाहर या फिर गलियों में कूड़ा न फेंके। पांच में से एक मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (एमआरएफ सेंटर) संचालित करा दिया गया है।
एक बनकर तैयार एमआरएफ सेंटर नवंबर माह में शुरू हो जाएगा। शेष तीन एमआरएफ सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। अगले माह बंद पड़े कूड़ा निस्तारण प्लांट संचालित कराने की तैयारी है। सड़कों की मरम्मत करके उनकी रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई कराई जा रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कराया जा रहा है। एमआरएफ सेंटर संचालित कराने के साथ अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इस दफा सफाई के मामले में रायबरेली शहर को प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है।
- स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रायबरेली