फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It's time to meet the test, cleanliness survey 2023 started

Lucknow News: कसौटी पर खरा उतरने की आई बारी, स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 शुरू

Mon, 07 Aug 2023 07:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
It's time to meet the test, cleanliness survey 2023 started
बॉटम
विज्ञापन

एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में होना है स्वच्छता सर्वेक्षण
नगर पंचायत डलमऊ से हुई शुरुआत, केंद्रीय टीम ने परखी हकीकत
फोटो संख्या 34
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों को साफ सुथरा बनाने में कितने प्रयास किए गए हैं, इसकी कसौटी पर खरा उतरने की बारी आ गई है। जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 शुरू हो गया है। सोमवार को केंद्रीय टीम सबसे पहले नगर पंचायत डलमऊ पहुंचकर न सिर्फ लोगों से फीडबैक लिया, बल्कि वार्डों में जाकर स्वयं देखा कि नगर पंचायत को साफ सुथरा बनाए जाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। नगर पालिका परिषद रायबरेली के अलावा नगर पंचायत डलमऊ, परशदेपुर, सलोन, नसीराबाद, शिवगढ़, ऊंचाहार, बछरावां, लालगंज, बछरावां में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाना है। स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा होने के बाद रैकिंग जारी होगी।
चार सदस्यीय केंद्रीय टीम यहां पहुंची और सबसे पहले नगर पंचायत डलमऊ पहुंचकर स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की शुरुआत की। टीम के सदस्यों ने नगर पंचायत डलमऊ के शेरेनदाजपुर, टिकैतगंज, खटकाना, शेखवाड़ा, चौहट्टा, चौरासी, मियां टोला का जायजा लिया और देखा कि इन मोहल्लों में साफ-सफाई को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं। कूड़ा निस्तारण कैसे किया जाता है। कूड़ा किन स्थानों पर डंप किया जाता है। साफ-सफाई दिन में कितनी बार होती है। सफाई कर्मियों का कितना स्टाफ है, इसका फीडबैक नागरिकों से लिया। अधिकारियों से भी साफ-सफाई को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली। अन्य नगर पंचायतों में भी केंद्रीय टीम जल्द पहुंचकर स्वच्छता सर्वेक्षण करेगी।
विज्ञापन

इनसेट
फीडबैक और इंतजामों के आधार पर तय होती रैंकिंग
हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। इसके बाद देश और राज्य स्तर पर रैंकिंग जारी की जाती है। नागरिकों से लिए गए फीड बैक और नगर पालिका, नगर पंचायतों में कराए गए कार्यों के आधार पर ही रैंकिंग तय की जाती है। इसमें नागरिकों से सवाल किए जाते हैं कि वह साफ-सफाई को लेकर कितना संतुष्ट हैं और क्या कदम उठाए जाएं, ताकि साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की जानकारी भी ली जाती है। कूड़ा निस्तारण प्लांट चल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी भी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 किया जाना है। चार सदस्यीय केंद्रीय टीम ने सोमवार को नगर पंचायत डलमऊ पहुंचकर स्वच्छता सर्र्वेक्षण की शुरुआत की। टीम के सदस्यों ने वार्डों में जाकर साफ-सफाई की व्यवस्था की हकीकत जानी। साथ ही नागरिकों से भी फीड बैक लिया। नगर पालिका रायबरेली और शेष नगर पंचायतों में भी जल्द केंद्रीय टीम पहुंचकर स्वच्छता सर्वेेक्षण करेगी। इसकी तारीख अब तय नहीं हुई है।
-मो. आरिफ, जिला प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed