फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITI: Admission on the lines of 'first come, first served', last date extended

आईटीआई : ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर प्रवेश, बढ़ाई गई अंतिम तिथि

Fri, 07 Oct 2022 12:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 Oct 2022 12:21 PM IST
सार

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय से मिली अनुमति मिलने के बाद प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास अभिषेक सिंह ने बताया कि अब पूर्व पंजीकृत के साथ नए अभ्यर्थी भी दाखिला ले सकेंगे।

विज्ञापन
ITI: Admission on the lines of 'first come, first served', last date extended
iti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब राजकीय आईटीआई में 15 और निजी आईटीआई की खाली सीटों पर 30 अक्तूबर तक दाखिले होंगे। इसके लिए एक दिन पहले तक पंजीकरण किया जाएगा। दाखिले की न्यूनतम अर्हता रखने वाला कोई भी अभ्यर्थी अब प्रवेश ले सकेगा। संस्थानों में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर दाखिला देने की रणनीति अपनाई गई है।

विज्ञापन


कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय से मिली अनुमति मिलने के बाद प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास अभिषेक सिंह ने बताया कि अब पूर्व पंजीकृत के साथ नए अभ्यर्थी भी दाखिला ले सकेंगे। कहां, किस संस्थान में कितनी और किस ग्रुप में सीटें खाली हैं, उसका ब्योरा एससीवीटी के पोर्टल पर देखा जा सकेगा। परिषद के अधिकारियों के अनुसार अभी राजकीय आईटीआई में 18150 और निजी आईटीआई में 281985 सीटें खाली हैं। चूंकि सरकारी संस्थानों की खाली सीटों की संख्या ज्यादा नहीं है, इसलिए उसमें पंजीकरण व दाखिले की अंतिम तिथि भी 15 अक्तूबर ही रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed