{"_id":"66ec25d8a7fdfe657f02d129","slug":"it-is-difficult-to-work-for-the-disabled-without-feeling-their-suffering-lucknow-news-c-13-1-lko1020-880131-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिव्यांगों का कष्ट महसूस किए बिना उनके लिए काम करना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिव्यांगों का कष्ट महसूस किए बिना उनके लिए काम करना मुश्किल
Thu, 19 Sep 2024 06:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जब तक हम दिव्यांगजनों की तकलीफ को महसूस नहीं कर सकते तब तक उनके लिए कार्य नहीं कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि विश्वविद्यालय की पहचान हमेशा बनी रहे। यह बात डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस पर कुलपति संजय सिंह ने कही।
वहीं मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि मेरी आंखों में समावेशी समाज का सपना था, मैं इस विश्वविद्यालय में वह सपना पूरा होते देख रही हूं। वहीं प्रो. वीके सिंह ने कहा कि लगभग डेढ़ दशक पहले विशेष शिक्षा संकाय के कुछ पाठ्यक्रमों में पंजीकृत 150 विद्यार्थियों से शुरू होकर वर्तमान में इस विश्वविद्यालय में आठ संकायों, दो संस्थानों के अधीन कुल 33 विभाग संचालित हो रहे हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मानित
विश्वविद्यालय का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे अबू हुबैदा, रूचि त्रिवेदी, मनदीप कौर, स्वाति रति मिश्रा, शशांक कुमार, कु. सर्वेश, संजना कुमारी, हामिद सलमानी, आफरीन बनो, कनक सिंह जादौन, प्रेमा विश्वास, शयाजुद्दीन अहमद को पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे ज्ञान प्रकाश, बिलाल, सोनिका, ममता, अभिनय कुमार, हिमांशु भट्ट, प्रदीप कुमार वर्मा को भी पुरस्कृत किया गया।