फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT head of management college get shot in Lucknow.

मैनेजमेंट कॉलेज के आईटी हेड को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 08 Mar 2018 02:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Mar 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
IT head of management college get shot in Lucknow.
वारदात के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

होली का त्यौहार खत्म होते ही राजधानी लखनऊ में अपराधी सक्रिय हो गए हैं लेकिन पुलिस की खुमारी नहीं उतर रही। ठाकुरगंज में मंगलवार रात निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या के चंद घंटे बाद बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने विकासनगर में मैनेजमेंट कॉलेज के आईटी हेड सुनील कुमार (32) को निशाना बनाया। सुनील की गर्दन में गोली लगी है। परिवारीजनों ने उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। सुनील पर हमला किसने और क्यों किया? पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन


विकासनगर इंस्पेक्टर सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि सुनील सेक्टर पांच में रहते हैं और उन्नाव के श्री राममूर्ति स्मारक मैनेजमेंट कॉलेज में आईटी हेड हैं। वह कॉलेज की बस से ही ड्यूटी पर आते-जाते हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे स्कूल की बस उन्हें सेक्टर 10 चौराहा पर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन


यहां से वह पैदल ही घर जा रहे थे तभी विजय पैराडायज के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायर कर दिया। गोली सुनील की गर्दन में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े जबकि बदमाश भाग निकले। काफी देर तक सुनील सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों ने उनके परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर हो रही है छानबीन

IT head of management college get shot in Lucknow.
वारदात के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

इंस्पेक्टर का कहना है कि बदमाश कौन थे? सुनील से उनका क्या झगड़ा था? इस बारे में छानबीन की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है। फिलहाल सुनील बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उनके ठीक होने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

पुलिस ने परिवारीजनों से संपर्क किया लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुनील के परिवार में पत्नी के अलावा एक साल की बेटी, माता-पिता व छोटा भाई और बहन हैं।

एक घंटे बाद परिवारीजनों ने दी पुलिस को सूचना
सुनील को गोली करीब सवा छह बजे मारी गई जबकि परिवारीजनों ने साढ़े सात बजे के आसपास पुलिस को सूचना दी। परिवारीजनों ने देर से जानकारी क्यों दी? इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। उधर, परिवारीजनों का कहना है कि वह सुनील को खून से लथपथ अवस्था में अस्पताल लेकर भागे। उन्हें सुनील की जान बचाने की फिक्र थी इसलिए पुलिस को वक्त पर सूचना नहीं दे सके। सुनील को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस को खबर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed