फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Issues on scholorship for lucknow university students.

शुल्क भरपाई योजना: गलती विभाग की, भटक रहे छात्र

Thu, 09 Feb 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Feb 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
Issues on scholorship for lucknow university students.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

शुल्क भरपाई योजना में सही पाठ्यक्रम भरने पर भी वेबसाइट पर इसे गलत बताया जा रहा है। दरअसल विभाग के स्तर पर गलत पाठ्यक्रम भर दिया गया है, जिससे यह दिक्कत पैदा हुई है। अब इस खामी को ठीक कराने के लिए छात्र विभागीय अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के एलएलबी (ऑनर्स) के छात्रों ने सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत दाखिला लिया है। ऑनलाइन आवेदन में भी उन्होंने इसका जिक्र किया है।

चूंकि मास्टर डाटा में यह ‘रेगुलर कोर्स’ दिखाया गया है, इसलिए सॉफ्टवेयर उनके कोर्स को ‘मिसमैच’ बता रहा है।

इसका मतलब है कि खामी न सुधारे जाने पर उन्हें छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

कई जिलों में सामने आ रही हैं इस तरह की दिक्कतें

Issues on scholorship for lucknow university students.

इस तरह की समस्याएं तमाम जिलों में छात्रों के सामने आ रही हैं। वे संबंधित जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास जा रहे हैं, मगर वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।

इनका कहना है कि उन्होंने तो सही कोर्स भरा है, गलती विभाग ने की है तो सुधार भी उसे ही करना चाहिए।

इस मामले में समाज कल्याण विभाग का कहना है कि लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों का मामला उनकी जानकारी में आया है, जिसे ठीक कराने के लिए एनआईसी को पत्र लिख दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed