{"_id":"0753d2da04738c3ba963bfe837171059","slug":"issue-of-examination-form-in-up-board-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह जी वाह! डेट बीती पर फॉर्म जमा तक नहीं हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह जी वाह! डेट बीती पर फॉर्म जमा तक नहीं हुए
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 01 Sep 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख शनिवार को बीत गई।
विज्ञापन
इसके बावजूद एक भी फॉर्म जमा नहीं हुआ।
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में फॉर्म जमा करने की बजाय देर शाम तक स्कूलों को परीक्षा फॉर्म देने का ही काम चलता रहा। उधर, कई स्कूलों के शिक्षक फॉर्म जमा करने के लिए भी जुबिली इंटर कॉलेज में खड़े रहे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की थी। शुक्रवार शाम तक 670 में से करीब 550 स्कूलों ने चालान फॉर्म से फीस जमा करने के बाद फॉर्म ले लिए थे।
शनिवार को बाकी बचे स्कूलों के कर्मचारी चालान फॉर्म लेने आए थे। सूत्रों के अनुसार शनिवार को करीब 50 स्कूल परीक्षा फॉर्म नहीं ले जा सके।
जानकारों के अनुसार इन स्कूलों को फॉर्म भरवाने में अभी 10 दिन और लगेंगे। इधर, तीन केंद्रों पर केवल 70 स्कूलों के फॉर्म सत्यापित किए जा सके हैं।