फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ISI was behind pukhrayan train accident.

सनसनीखेज खुलासा: पुखरायां रेल हादसे के पीछे आईएसआई

Thu, 19 Jan 2017 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jan 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
ISI was behind pukhrayan train accident.
ट्रेन दुर्घटना - फोटो : amar ujala

रेलवे में बड़े पैमाने पर विस्फोट की साजिश रचने वाले तीन बदमाशों ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि कानपुर के पुखरायां रेल हादसे के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ था।

विज्ञापन


तीनों बदमाशों को बिहार पुलिस ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों मोती पासवान, उमा शंकर पटेल और मुकेश यादव को नेपाली नागरिक ब्रजेश गिरि के लिए काम करते थे।
विज्ञापन


इन्हें यूपी में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए तेयार किया गया था। इनसे पूछताछ के लिए यूपी एटीएस व कानपुर पुलिस की टीम बिहार भेजी गई है।

दुबई में बैठा है आका

ISI was behind pukhrayan train accident.

मोतिहारी में गिफ्तार तीन अपराधियों ने बताया कि उन्हें तोड़फोड़ के काम को अंजाम देने के लिए नेपाली शख्स ब्रजेश गिरी ने तीन लाख रुपये दिए थे। ब्रजेश दुबई में बैठे शम्सुल होदा के संपर्क था। शम्सुल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा था।

मोतिहारी में गिरफ्तार तीनों बदमाशों को पिछले साल एक अक्टूबर को पश्चिम चंपारण जिले के घोड़ासहन के रेलवे ट्रैक पर बम रखने के लिए पैसे दिए गए थे। लेकिन ग्रामीणों की मदद से यह बम खोज निकाला गया और निष्क्रिय कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि इन तीनों की गिरफ्तारी हालांकि पूर्वी चंपारण जिला में हुई है, अन्य नेपाल के तिलैया में गिरफ्तार किए गए थे। राणा ने बताया कि दो अपराधी गजेंद्र शर्मा और राकेश यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, जो पूर्व चंपारण जिला में छुपे हुए हैं।

मोती पासवान और उसके दो अन्य सहयोगियों पेशेवर अपराधी हैं और इनकी एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में  संलिप्तता रही है। गौरतलब है कि नेपाल से सटे बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल से ही अगस्त 2013 में इंडियन मुजाहिद्दीन के प्रमुख यासिन भटकल को गिरफ्तार किया गया था।

पुखरायां हादसे में152 लोगों की गई थी जान

ISI was behind pukhrayan train accident.

कानपुर। इंदौर से पटना जा रही इंदौर-पटना एक्सप्रेस 20 नवंबर की तड़के करीब तीन बजे पुखरायां स्टेशन के  पास पलट गई थी।

हादसे में 152 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। ट्रेन के 14 डिब्बे पलट गए थे। कई कोच एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed