सेना की खुफिया जानकारी देने वाला आईएसआई एजेंट गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएस व राजस्थान सीआईडी की टीम ने मंगलवार को गाजीपुर में रह रहे आईएसआई एजेंट जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया है।
आईएसआई द्वारा यूएई से उसके खाते में रकम ट्रांसफर की जाती थी। जमालुद्दीन मोटी रकम खर्च करके सेना से जुड़ी जानकारी एकत्र करता था।
एसएसपी एटीएस राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पोखरण में सेना की जमीन से संबंधित सूचनाएं एटीएस को लीक करने के आरोप में यूपी एटीएस व राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने 27 दिसंबर 15 को राजस्थान में जैसलमेर के पोखरण इलाके के पटवारी गोर्धन सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके खाते में मोटी रकम ट्रांसफर हुई थी।
कड़ी से कड़ी जोड़ने पर पता चला कि गाजीपुर के करमहरी रसूलपुर नेवादा निवासी जमालुद्दीन के खाते में यूएई से लाखों रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
पोखरण में सेना की भूमि से संबंधित सूचनाएं आईएसआई को दी
इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य तरीकों से पड़ताल में पता चला कि जमालुद्दीन के तार आईएसआई से जुड़े हुए हैं। वह मोटी रकम खर्च करके सेना से जुड़ी जानकारियां एकत्र करके आईएसआई को पहुंचाता है।
इस बीच गोर्धन सिंह ने कुबूला कि उसने मोटी रकम मिलने पर पोखरण में सेना की भूमि से संबंधित सूचनाएं आईएसआई को लीक की थीं।
एसएसपी एटीएस के मुताबिक, जमालुद्दीन से एटीएस के साथ राजस्थान की सीआईडी व अन्य एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
यह पता लगाया जा रहा है कि जमालुद्दीन ने किसके आदेश पर रकम ट्रांसफर की और किस तरह सूचनाएं आईएसआई तक पहुंचाई जा रही हैं। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड ली जाएगी।